sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
होमसमाचारइंग्लिश प्रीमियर लीग न्यूज़Casemiro को मैच के दौरान दिखाया गया रेड कार्ड

Casemiro को मैच के दौरान दिखाया गया रेड कार्ड

Casemiro को मैच के दौरान दिखाया गया रेड कार्ड, Casemiro को साउथेम्प्टन के मुकाबले के खिलाफ रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने साउथेम्प्टन के कार्लोस अल्कराज के उपर टेकल किया था। उस टेकल के उपरांत रेफरी ने उन्हे पीला कार्ड ही दिखाया था, पर उसके बाद जब उन्होंने VAR चेक किया तो उन्हे इस बात की पुष्टि मिली कि Casemiro द्वारा किया गया टेकल काफी खतरनाक था। बाद मे उन्होंने अपने फैसले को बदला जहाँ उन्होंने पीले कार्ड की जगह लाल कार्ड दिखा दिया। और Casemiro के लिए खेल वही समाप्त हो गया।

Casemiro नही खेल पाएंगे अगले तीन मैच

मंचेस्टर यूनाइटेड बनाम साउथेम्प्टन के मुकाबले मे यूनाइटेड के खिलाडी खेल की शुरुआत से साउथेम्प्टन पर भारी लग रहे थे। इसी बीच दोनो टीम के बीच कही टेकल हो रहे थे। जिसे रेफरी ने कुछ देर तक नज़र अंदाज़ किया हुआ था। तभी मैच के 34 मिनट एक ऐसा विघ्न आया जिसके लिए यूनाइटेड और उनके खिलाडियों के लिए एक झटका सा लग गया था। यूनाइटेड टीम के रीड की हड्डी कहलाए जाने वाले caemiro ने एक भारी बरकम फॉउल् कर दिया।

खेल आधे घंटे के उपर बीत चुका था, दोनो टीम ने एक भी गोल नही किया था। इसी बीच casemiro एक टेकल कर बैठे थे।साउथेम्प्टन के कार्लोस अल्कराज के उपर वो टेकल कर बैठे टेकल की तीव्रता पहले ज्यादा नही थी, तो रेफरी ने उन्हे पीला कार्ड दिखाया था पर जब उन्होंने इसे VAR से देखा तो उन्होंने पीला कार्ड छोड़ सीधा रेड कार्ड दिखा दिया जिस कारण से यूनाइटेड एक खिलाडी से नीचे हो गई।

पढ़े: आखिर newcastle को गोल दागने की कमी क्यूँ हो रही है

इस रेड कार्ड के साथ casemiro को तीन मैच का बेन मिल गया और उन्हे खेल से से भी बाहर जाना पड़ा। Casemiro अगली बार 15 अप्रैल को मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए घरेलू रूप से उपलब्ध होंगे। जब वे प्रीमियर लीग में नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट के खिलाफ मैच खेलेंगे। उनके प्रतिबंध में यूरोपीय मैच शामिल नहीं हैं, इसलिए वह गुरुवार को यूरोपा लीग में रियल बेटिस के साथ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कोच टेन हेग रेफरी के इस निर्णय से न खुश दिखाई दे रहे थे, टेन हैग ने गोल रहित ड्रा के बाद असंगत कार्य करने के बारे में कहा, डचमैन भी उस निर्णय और कुछ पेनल्टी कॉल से नाराज थे। टेन हैग ने कहा कि उनके पास रविवार को काम करने के बारे में कुछ सवाल थे, जब casemiro ने संयुक्त खिलाड़ी के रूप में अपना दूसरा रेड कार्ड लिया।

 

Satish Kumar
Satish Kumarhttps://footballsky.net/
मैं फुटबॉल का प्रशंसक हूं और फुटबॉल के बारे में लिखना पसंद करता हूं। मैंने अपनी पसंदीदा टीमों पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है,
संबंधित लेख

सबसे लोकप्रिय