sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner

West ham ने Larnaca को 2-0 से हराया

West ham ने Larnaca को 2-0 से हराया, यूरोपा लीग के टॉप 16 के क्वालीफाईर राउंड मे west ham ने larnaca को हराकर अगले दौर मे प्रवेश किया। दोनो टीम बड़े ही कमाल के फॉर्म मे थी। इसलिए इस मैच मे भी रोमांच की कोई सीमा नही थी, पर west Ham का पल्डा ज्यादा भारी लग रहा था।Michail Antonio west ham के फॉरवर्ड खिलाडी अपनी चोट से वापसी कर रहे थे। उस लिहाज़ से उनके लिए भी ये एक बड़ा मैच था।

West Ham ने खेली बहुत बड़ी बाज़ी

West Ham बनाम Larnaca का मुकाबला बहुत खडा था, और Antonio की वापसी ने west ham को और भी टीम बढ़िया टीम के तौर पर दिखाया है। मैच की शुरुआत दोनो टीम ने बराबरी का खेल दिखा रहे थे। जो फुटबॉल प्रेमियो के लिए एक बड़ा पल माना जाता है। पर काफी हद तक मैच को west ham ने अपनी पकड़ मे बनाए रखा था। इसका परिणाम उन्हे जल्द ही देखने को मिल गया था।

36 वे मिनट मे चोट से वापिस आ रहे Antonio ने गोल करके अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया था। अब west ham 1-0 से आगे हो गई थी और Larnaca को अब किसी भी हाल मे वापसी करने की ज़रूरत थी। वर्ना उनका इस लीग से बाहर हो जाना बिल्कुल तय था। Larnaca, जो कभी भी किसी भी यूरोपीय प्रतियोगिता के अंतिम 16 में नहीं पहुंचे हैं, ने निश्चित रूप से खेल की शुरुआत और अंत में वेस्ट हैम का परीक्षण किया।

पढ़े : Bayern Munich ने PSG को चैंपियंस लीग से किया बाहर

इस गोल ने काफी हद तक west ham को आगे रखा हुआ था, जैसे जैसे खेल आगे बढ़ते गया Larnaca की उम्मीदे खत्म होती जा रही थी। हॉफ टाइम के समाप्त होने के ठीक पहले 45 वे मिनट मे west ham के antonio ने अपना और टीम का दूसरा गोल कर एक बढ़िया बढ़त ले ली थी। इसके साथ हॉफ टाइम भी हो गया था, और 2-0 की लीड के साथ west ham  टनल की और बड़े।

दुसरे हॉफ मे west ham ने अपनी डिफ़ेंस को मजबूत किया और मिड फील्ड को पूरी तरह से अपने काबू मे रखा था। Larnaca के खिलाडी कुछ ज्यादा प्रयास करते हुए नज़र नही आ रहे थे। सेकंड हॉफ कुछ इसी तरह का चला जहाँ किसी भी टीम को गोल नही मिला पर खेल एक दम आगे की और चल रहा था। इसी के साथ पूर्ण समय भी हो गया और west ham ने एक बड़ी जीत हासिल कर यूरोपियन लीग मे आगे की और बड़े।

Satish Kumar
Satish Kumarhttps://footballsky.net/
मैं फुटबॉल का प्रशंसक हूं और फुटबॉल के बारे में लिखना पसंद करता हूं। मैंने अपनी पसंदीदा टीमों पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है,
संबंधित लेख

सबसे लोकप्रिय